जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं IPS जिंदल स्कूल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे तथा बिना D/L बिना हेलमेट वाहन चलाने के दुष्परिणामों से बच्चों को अवगत कराये

“नाबालिग बच्चों एवं स्कूली वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी” पुलिस अधीक्षक शक्ति श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (IPS) द्वारा लगातार नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से प्रतिबंधित करने एवं स्कूल प्रबंधन को परिवहन में लगे वाहनों के उत्तम रखरखाव एवं वाहनों के वैध दस्तावेज (परमिट, फिटनेस, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस) अपग्रेड रखने के लिए लगातार कार्यवाही के निर्देश यातायात पुलिस शक्ति को दिए हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक स्वयं जिंदल स्कूल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे तथा बिना D/L बिना हेलमेट वाहन चलाने के

दुष्परिणामों से बच्चों को अवगत कराये तथा मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के उपयोग एवं उससे होने वाले फ्रॉड के संबंध में बच्चों को जागरूक रहने की समझाइश दिए। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक रवि जिंदल प्राचार्य स्टाफ तथा यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा उपस्थित थे इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मोटरयान अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं तथा उनकी समन शुल्क एवं अर्थदण्ड से संबंधित पोस्टर भी जारी कर स्कूल प्रबंधन को सौंपे ताकि छात्र-छात्राएं आते जाते उनको देखे व अपने जीवन में उतारे। यातायात पुलिस शक्ति प्रभारी वाय. एन. शर्मा की टीम ने लिटिल फ्लावर स्कूल शक्ति में वाहनों की जांच की तथा स्कूल परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर 13 वाहनों पर 11300 रुपये फाइन किया तथा 8 नाबालिग बच्चों को वाहन चलाते पाये जाने पर उनके पालकों पर कुल 15000 रुपए फाइन किया गया। यातायात प्रभारी शक्ति वाय. एन. शर्मा ने बताया की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, उन्होंने बच्चों के माता-पिता से निवेदन किया है कि नाबालिग बच्चों को वाहन उपयोग करने नहीं देवें।