jila sakti

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा।

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सक्ती / जांजगीर-चांपा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रणेता बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस (9 अक्टूबर 2006) पर आज जिले भर में उन्हें कोटि-कोटि नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।मान्यवर कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन दलित, शोषित, पिछड़े और वंचित समाज के हक और अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देकर बहुजन समाज को एक नई राजनीतिक चेतना दी।

आज उनके परिनिर्वाण दिवस पर बसपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और अनुयायियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।वक्ताओं ने कहा कि साहब कांशीराम जी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया और सत्ता को बहुजन समाज के हाथ में देने का सपना देखा था, जिसे आज भी कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे हैं।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles