महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में 17 जिलों में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को नियुक्ति कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत उपाध्यक्ष और महासचिव सहित 17 जिलों में महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायदइन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जिला स्तर पर संगठन को नई टीम मिलेगी।अलका लांबा ने जारी किया नियुक्ति आदेशमहिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश में नई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों से संगठन को सक्रिय बनाने और महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपेक्षा रहेगी। इन नियुक्तियों के बाद अब महिला कांग्रेस की जिला इकाइयों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी मजबूत करने पर जोर रहेगा।