माननीय प्रधानमंत्री जी को जानकारी दी कि बस्तर अब बदलाव के निर्णायक दौर में है। नक्सलवाद के अंत के बाद शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है।

माननीय प्रधानमंत्री जी को जानकारी दी कि बस्तर अब बदलाव के निर्णायक दौर में है। नक्सलवाद के अंत के बाद शांति, विश्वास और विकास का नया अध्याय शुरू हो चुका है। बस्तर 2.0 का यह ब्लूप्रिंट यहाँ के समग्र विकास को राष्ट्रीय मॉडल के रूप में स्थापित करने का रोड मैप है। माननीय प्रधानमंत्री जी को जानकारी दी कि “बस्तर 2.0’ के तहत हमारा फोकस 360° विकास पर है- इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्टार्टअप और पर्यटन सभी क्षेत्रों में तेज़ी से काम किया जाएगा। सड़क, रेल और एयर कनेक्टिविटी के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा और हर नागरिक तक अवसर पहुँचाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है- बस्तर को आत्मनिर्भर, सशक्त और अवसरों से भरपूर क्षेत्र बनाना। माननीय प्रधानमंत्री जी को सौंपे गए ब्लू प्रिंट के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एजुकेशन सिटी, मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इंद्रावती नदी पर सिंचाई परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे के विस्तार से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इन प्रयासों से बस्तर में जीवन की गुणवत्ता में व्यापक परिवर्तन आएगा हमारी रणनीति स्पष्ट है- Saturation, Connect, Facilitate, Empower और Engage हर गाँव तक सड़क, हर घर तक बिजली और हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। यह मॉडल बस्तर को समावेशी और संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़ाएगा। युवाओं के लिए कौशल विकास, खेल अधोसंरचना और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलें और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो। बस्तर का युवा अब विकास की नई कहानी लिख रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में बस्तर की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर घाटी और एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े प्रोजेक्ट्स क्षेत्र में नए आर्थिक अवसर उत्पन्न करेंगे। पर्यटन अब बस्तर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज बस्तर में डर नहीं, विश्वास है…अंधकार नहीं, अवसर ह हमारा संकल्प है- हर गाँव तक विकास, हर हाथ को काम और बस्तर को शांति व समृद्धि का राष्ट्रीय मॉडल बनाना। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन