jila sakti

कलेक्टर महोदया श्रीमति जयश्री जैन के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न की गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती प्रक्रिया संपन्न।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा भर्ती प्रक्रिया संपन्न चयनित 54 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसिलिंग के बाद जारी किए गए पदांकन आदेश सक्ती, 28 नवंबर 2026// स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त संविदा पदों पर सीबीटी के तहत आयोजित भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का दिनांक 25 नवंबर 2026 को दस्तावेज सत्यापन किया गया।

जिले द्वारा शासन को 73 रिक्त पदों का विवरण प्रेषित किया गया था, जिसमें कुल 71 पदों की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई थी। स्वीकृत 71 पदों में सहायक शिक्षक के 26, प्रधान पाठक का 01, प्रयोगशाला सहायक के 06, व्याख्याता रसायन के 01, व्याख्याता वाणिज्य के 02, व्याख्याता अंग्रेजी के 04, व्याख्याता गणित का 01, व्याख्याता भौतिक के 03, व्याख्याता संस्कृत का 01, ग्रंथपाल का 01, शिक्षक कला के 07, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के 04, शिक्षक कम्प्यूटर का 01, शिक्षक अंग्रेजी के 06, शिक्षक गणित के 03, व्यायाम शिक्षक के 02 एवं शिक्षक विज्ञान के 02 पद शामिल थे।

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कुल 02 दलों का गठन किया गया था तथा शासन द्वारा बायोमेट्रिक हेतु डेक्सरी के तकनीकी विशेषज्ञ जिले में भेजे गए थे, जिसमें अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक कराए जाने के बाद ही दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र माना जाना था। दस्तावेज सत्यापन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्धारित समय के अनुसार किया गया, जिसमें कुल 55 चयनित अभ्यर्थी शामिल हुए।

दस्तावेज सत्यापन के पश्चात 01 अभ्यर्थी संबंधित विषय का न पाए जाने के कारण अपात्र पाया गया तथा कुल 54 पात्र अभ्यर्थियों का सत्यापन सफलतापूर्वक किया गया। 54 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कर पदांकन आदेश जारी दिनांक 27 नवंबर 2026 को चयनित 54 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग पदवार शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण के अनुसार की गई, जिसमें स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अभ्यर्थियों ने अपनी इच्छानुसार विद्यालय चुना। काउंसिलिंग पश्चात सायं 04:00 बजे अभ्यर्थियों को पदांकन आदेश जारी किया गया।

काउंसिलिंग प्रक्रिया कलेक्टर महोदया श्रीमति जयश्री जैन के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस दौरान कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles