फिट इंडिया पहल के तहत “संडे ऑन साइक्लिंग” का विशेष आयोजन संपन्न

फिट इंडिया पहल के तहत “संडे ऑन साइक्लिंग” का विशेष आयोजन संपन्न
“

संडे का डोज, आधा घंटा रोज” के संदेश के साथ फिट इंडिया अभियान अंतर्गत आज जिले में “संडे ऑन साइक्लिंग” के विशेष संस्करण का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नागरिकों को नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल तथा थाना प्रभारी लखन कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ ने साइक्लिंग अभियान में सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा लोगों से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए समय निकालने की अपील की।
अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने फिट इंडिया के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित साइक्लिंग और व्यायाम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने अभियान को सफल बनाया। उपस्थित लोगों ने “संडे का डोज, आधा घंटा रोज” के संकल्प के साथ स्वस्थ, सक्रिय और फिट भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संदेश दिया।