किसानो की समस्या ओ के समाधान के लिए 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार संभागीय मुख्यालयओ में सीएम कलेक्टर व कमिश्नर को सौंपेगे ज्ञापन ।

लिए सामूहिक अवकाश प्रदेश अध्यक्ष श्री पेखन टोंड्रे ने स्पष्ट किया कि 13 नवंबर का प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय सामूहिक अवकाश तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की व्यक्तिगत अथवा सेवा संबंधी मांगों को लेकर नहीं, बल्कि किसानों की समक्ष उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
संघ का मानना है कि आगामी धान खरीदी को देखते हुए किसानों के पंजीयन, रकबा सत्यापन एवं डिजिटल प्रणालियों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक है। किसानों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब होने से किसान एवं राजस्व प्रशासन के मध्य असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।
शासन से तत्काल हस्तक्षेप एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश की अपेक्षा
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से अनुरोध किया है कि किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों, तकनीकी एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए।संघ ने विशेष रूप से डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप एवं एग्रीस्टैक की त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध कराने, लंबित अनुमोदनों के निराकरण, धान रकबा संबंधी विसंगतियों के संशोधन, सर्वेयरों के भुगतान तथा किसान पंजीयन संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की है।
साथ ही समस्त संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है, ताकि तकनीकी कारणों से लंबित किसानों के प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।किसानों से शांति, धैर्य एवं संयम बनाए रखने की अपीलसंघ ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों एवं बहनों से अपील की है कि वे धान खरीदी एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर शांति, धैर्य एवं संयम बनाए रखें।तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार किसानों की समस्याओं से भलीभाँति अवगत हैं तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि शासन द्वारा आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक निर्णय लिए जाने से किसानों को राहत मिल सकेगी।
किसान हित सर्वोपरि — संघ का संकल्प प्रदेश अध्यक्ष श्री पेखन टोंड्रे ने कहा कि प्रदेश के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार किसानों के हितों की रक्षा तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारा उद्देश्य किसानों की समस्याओं को शासन के संज्ञान में लाकर उनका शीघ्र, व्यावहारिक एवं स्थायी समाधान कराना है, ताकि प्रदेश के अन्नदाताओं को धान खरीदी एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।” संघ ने आशा व्यक्त की है कि शासन किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक निर्णय लेगा। उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रदेश मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी ने दी है।