धान खरीदी शुरू होने से पहले गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का आक्रोश फूट पड़ा। जिलेभर के ऑपरेटरों ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का उग्र प्रदर्शन, तिरंगा चौक पर चक्का जाम 8 महीने से वेतन नहीं, 180 किलोमीटर दूर ड्यूटी का फरमान; आदेश वापस लेने की मांग पर सड़क पर उतरे कर्मचारी धान खरीदी शुरू होने से पहले गरियाबंद में कंप्यूटर ऑपरेटरों का आक्रोश फूट पड़ा।

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के बैनर तले जिलेभर के ऑपरेटरों ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा चौक पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई ऑपरेटरों को पिछले 5 से 8 महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके बावजूद उन्हें मूल कार्यस्थल से 60 से 180 किलोमीटर दूर धान उपार्जन केंद्रों में संलग्न कर दिया गया है।
महिला कर्मचारियों और छोटे बच्चों की माताओं को भी दूरस्थ केंद्रों में भेजे जाने से नाराजगी है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने कहा कि ऑपरेटर पिछले 19 वर्षों से किसानों की सेवा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि संलग्नी करण आदेश तत्काल वापस लेकर कर्मचारियों की आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए संशोधन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।धान खरीदी से ठीक पहले कर्मचारियों के इस आंदोलन ने प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।