जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी खेती की तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार।

जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी खेती की तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से जिले के 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को लाभ मिलने का अनुमान है। करीब 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। खास बात यह है
कि इससे किसानों को खरीफ के साथ रबी फसल की खेती में भी मदद मिलेगी।वीओ:जशपुर जिले में खेती-किसानी को नई गति देने के उद्देश्य से बगिया बैराज सिंचाई परियोजना की शुरुआत की गई है।
79.38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के जरिए 13 गांवों की 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की योजना है।इससे 3,921 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
आधुनिक तकनीक पर आधारित दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई व्यवस्था के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। परियोजना से न केवल खरीफ की खेती को सहारा मिलेगा, बल्कि रबी फसल के लिए भी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।