jila sakti

सरस्वती शिशु मंदिर सक्ती में ‘नमामि भारतम् – वन्दे मातरम् सामूहिक गायन’ कार्यक्रम संपन्न

सक्ती। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली से संबद्ध सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती में बुधवार को नमामि भारतम् – वन्दे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सक्ती के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पटेल ने भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि वन्दे मातरम् हमारे देश की आत्मा है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं सक्ती जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री अंकित गवेल जी उपस्थित रहे।

सांसद श्रीमती जांगड़े ने अपने उद्बोधन में विद्या भारती के राष्ट्रवादी शिक्षा के प्रयासों की सराहना की।विद्यालय के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक वन्दे मातरम् गायन किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, आचार्यगण, छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles