Chhattisgarh

जिला बलौदा बाजार भाटा पारा सरकारी काम ठप कर गायब हुआ पटवारी, एसडीएम ने किया सस्पेंड

सरकारी काम ठप कर गायब हुआ पटवारी, एसडीएम ने किया सस्पेंड जिले में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने वाले पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम सिमगा ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के राजस्व अनुभाग सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम धोधा के पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित थे। यह मामला लंबे समय से अधिकारियों के संज्ञान में था, जिसके चलते प्रशासनिक कार्रवाई (Patwari Suspension Balodabazar) को अंजाम दिया गया।बताया गया है कि पटवारी की लगातार अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे। राजस्व से जुड़े मामलों में देरी और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया। यह कार्रवाई सरकारी कार्यों में लापरवाही (Patwari Suspension Balodabazar) के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।ज़्यादा जानेंराज्य और स्थानीय प्रशासनभौगोलिक संदर्भराजनीतिकशहर और स्थानीय मार्गदर्शिकामोबाइलसेलतहसील कार्यालय किया गया अटैच Patwari Suspension Balodabazarएसडीएम सिमगा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि संबंधित पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1966 के प्रतिकूल पाया गया है। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई (Patwari Suspension Balodabazar) की गई है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles