jila sakti

जिला सक्ति पी एम् श्री स्कुल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में श्रीमान प्रफुल्ल ठाकुर, (IPS) पुलिस अधीक्षक–सक्ती का हुआ आगमन विद्यार्थियों से प्रेरणादायी एवं जागरूकता से भरपूर संवाद किया

जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में पुलिस अधीक्षक सक्ती का जागरूकता संवाद कार्यक्रम आज पी एम् श्री स्कुल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में श्रीमान प्रफुल्ल ठाकुर, (IPS) पुलिस अधीक्षक–सक्ती का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से प्रेरणादायी एवं जागरूकता से भरपूर संवाद किया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने जीवन अनुभव साझा करते हुए

विद्यार्थियों को बताया कि सफलता के लिए केवल पाठ्यपुस्तक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सामान्य ज्ञान, समाचार-पठन, अनुशासन और जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र (फ्रंट पेज, संपादकीय, खेल) पढ़ने, टीवी समाचार देखने एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में साइबर अपराध, मोबाइल एवं सोशल मीडिया फ्रॉड, AI

फ्रॉड से बचाव, अनजान कॉल व फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधानी, तथा 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई।साथ ही ट्रैफिक पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा जीवन को समाप्त कर देता है, इसलिए “नशा को न कहें और जिंदगी को हाँ कहें” । विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देते हुए NTA, CLAT, NDA, सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के अंत में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे ।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles