jila sakti

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छपोरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम छपोरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोज न 21 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 381 में से 245 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान**शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन       सक्ती 13 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मालखरौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत छपोरा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर छपोरा शिविर में 21 ग्राम पंचायत छपोरा, बड़ेरबेली, भूतहा, कुरदा, डोमा, अमलीडीह, पिरदा, भड़ोरा, मुड़पार, मिरौनी, नरियरा, रनपोटा, मरघटी, घोघरी, बासीन, देवगांव, माहुलदीप, भेड़ीकोना, बरभांठा, अचरितपाली एवं बरपाली से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 381 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 245 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष 136 आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदन एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करें, ताकि आम लोगों को आसान और भरोसेमंद प्रशासनिक सेवाएं समय पर मिल सकें।  शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लोगों को समय पर राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।          इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को शिविरों के माध्यम से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सभी विभाग अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल के अनुरूप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एक साथ बस से यात्रा कर शिविर में शामिल हुए। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए एयरपोर्ट विजिट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है, जिससे उन्हें नई प्रेरणा और आगे बढ़ने का उत्साह मिल सके।     शिविर में शिक्षा विभाग अंतर्गत गणवेश वितरण, मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉप 10 में आए विद्यार्थीयों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, तीन दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण, एक दिव्यांग व्यक्ति को वैसाखी वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास वाले हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड विवरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, मत्स्य विभाग द्वारा जाल वितरण किया गया। साथ ही अन्य हितग्राहियों को भी शासन की अन्य योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कविशरण वर्मा, जनपद पंचायत मालखरौदा उपाध्यक्ष श्री रितेश साहू, समस्त जनपद सदस्य जनपद पंचायत मालखरौदा, सरपंच ग्राम पंचायत छपोरा श्री राजू साहू, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, जनपद पंचायत मालखरौदा सीईओ श्री तेजेश्वर प्रसाद यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles