jila sakti

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी –
कलेक्टर आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त  सक्ती, 13 अक्टूबर 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई।

जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

जनदर्शन में आज तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्री जगतराम सिदार ने जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम डोगरीडीह निवासी श्री पीताम्बर यादव ने आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम भेड़िकोना निवासी संध्या सिदार ने रोजगार प्राप्त करने के सम्बन्ध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिया भाठा निवासी श्री ईश्वर प्रसाद पटेल ने आरबीसी 6 4 के तहत् नाले में डूबने से हुई मृत्यु आर्थिक सहायता के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles