सेवा संकल्प अभियान: 2026 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा मालखरौदा में योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

सेवा संकल्प अभियान: 2026 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा मालखरौदा में योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी, लोगो तक पहुंचाया गया योजनाओं का लाभ मालखरौदा में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी योजनाओं पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम सक्ती, 29 सितम्बर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विकासखंड मालखरौदा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आज खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड निर्माण की ऑनलाइन प्रक्रिया, खाद्यान्न वितरण एवं भंडारण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, फिंगरप्रिंट नहीं आने की स्थिति में नॉमिनी के प्रावधान, ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड पीएमजीकेवाई सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही राशन कार्डवार खाद्यान्न की पात्रता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य खाद्य आयोग, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा शिकायत एवं समाधान से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा सेतु योजना की जानकारी भी साझा की गई तथा शासन की सेवाओं और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं नागरिकों से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष श्री कवि वर्मा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री कमल बरेठ, खाद्य निरीक्षक श्री जितेंद्र दिनकर, जनप्रतिनिधिगण, उचित मूल्य दुकान संचालक एवं विभिन्न गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।