Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमति गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी (Co-in-charge) नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल

गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देने पहुंचे धरमजयगढ़़ के भाजपा पदाधिकारी धरमजयगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन द्वारा छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय को गुजरात भाजपा का सह-प्रभारी (Co-in-charge) नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत धरमजयगढ़़ की अध्यक्ष लीनव राठिया, बाकारूमा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री टीमन राम गुप्ता, युवा मोर्चा नारी शक्ति जिला संयोजिका नीलेश साहू, शक्ति केंद्र संयोजक तीर्थो प्रधान एवं जितेन्द्र यादव ने आज गोमती साय के निवास ग्राम मुंडाडीह पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। और वहीं भाजपा के

राष्ट्रीय संगठन द्वारा सौंपी गई
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को गोमती साय के संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता पर विश्वास की अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है।
गुजरात जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश में सह-प्रभारी की भूमिका मिलने से उनके समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि गोमती साय अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल से पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगी तथा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles