jila sakti

संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चिसदा (सक्ती)

संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चिसदा (सक्ती) में 23 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित बिलासपुर संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार प्रातः 10:00 बजे महानदी की पावन भूमि पर वर्षा की रिमझिम फुहारों एवं मनोहारी वातावरण के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री अरविंद जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “खेल विद्यार्थियों की शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। ये शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित रूप से खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है, सहनशक्ति बढ़ती है तथा तनाव दूर होता है। खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा हार-जीत को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करना भी सिखाते हैं।” उन्होंने सभी खिलाड़ियों

से खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान खेल कप्तान कु. तनिषा ने सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संकुल के 14 जवाहर नवोदय विद्यालयों—सक्ती, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बेमेतरा, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम तथा सूरजपुर—से कुल 76 बालक एवं 64 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के संयोजक श्री बहादुर सिंह (पी.ई.टी.) के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया। प्रतियोगिता को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन हेतु अनुभवी खेल विशेषज्ञों श्री सनद कुमार वर्मा , श्री विक्की कुमार सेठी , श्री राकुमार भोई , श्री पृथ्वीकान्त श्रीवास, श्री राजकुमार साहू और श्री सूर्यकान्त साहू (तकनीकी अधिकारियों) की नियुक्ति की गई। इन विशेषज्ञों ने प्रतियोगिता के प्रत्येक मुकाबले का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए चयन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, अनुरक्षक एवं विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री आर. पी. तिवारी ने उपस्थित सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, अनुरक्षकों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles