jila sakti

जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक IPS प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में थाना मालखरौदा अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है

थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ जिला सक्ती के अंतर्गत थाना मालखरौदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने अवैध नशीली सिरप की तस्करी में संलिप्त 04 आरोपियों कृष्ण कुमार डनसेना, पिता स्व. सियाराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे गुमड़ा, थाना

घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.),धनाराम कुंरे, पिता स्व. हेटराम कुंरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे गुमड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.),सिकंदर गवेल, पिता स्व. शिवकुमार गवेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम बुंदेली चौकी अड़भार, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती और कृष्ण कुमार जांगड़े, पिता अनिल कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बुंदेली, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ONEREX नामक नशीली सिरप की 94 शीशियां (प्रत्येक 100 मि.ली.), कुल मात्रा 9 लीटर 400 मि.ली., जिसकी अनुमानित कीमत 18,894 रुपये है, बरामद की है। इसके साथ ही एक वैगनआर कार क्रमांक CG 13 BF 3626 (कीमत लगभग 2,30,000 रुपये) एवं एक एसपी 125 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 70,000 रुपये) को भी जब्त किया गया है। कुल जब्ती की कीमत 3,18,894 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दिनांक 02.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल एवं वैगनआर कार में अवैध रूप से ONEREX नशीली सिरप लेकर खरसिया से अड़भार रोड होते हुए पोता की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं।सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों को पकड़कर विधिवत तलाशी ली, जिसमें अवैध नशीली सिरप एवं वाहन बरामद किए गए। आरोपियों को दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन राजपूत, साइबर सेल से निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक आदित्य सिंह, दिलीप खलखो, आरक्षक सेतराम पटेल, महेंद्र कंवर, अशोक टंडन, विनोद रात्रे, एलेक्स मिंज, गोपाल साहू, शत्रुघ्न जांगड़े एवं हरीश चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles