jila sakti

जिला सक्ति कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन तत्काल प्रभाव से आदेश किया जारी

कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी सक्ती, 07 मार्च 2026 // कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ तहसीलदारों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित तहसीलदारों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार चंद्रपुर श्री लक्ष्मीकांत कोरी को तहसीलदार सक्ती एवं नजूल तहसीलदार सक्ती का दायित्व सौंपा गया है। वहीं तहसीलदार सक्ती एवं नजूल तहसीलदार सक्ती श्री विद्याभूषण साव को तहसीलदार जैजैपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार तहसीलदार जैजैपुर श्री संजय मिंज को तहसीलदार चंद्रपुर, तहसीलदार हसौद श्री रविशंकर राठौर को तहसीलदार बाराद्वार तथा तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर को तहसीलदार हसौद का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles