छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में घोर लापरवाही

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में लापरवाही सक्ति जिला के दो बच्चों के द्वारा मार्कशीट सुधार के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में फार्म जमा किए थे। जिसमे एक अनिल कुमार चंद्रा पिता योगेश कुमार चंद्रा जो कि 10वी और 12वी की मार्कशीट सुधार के लिए 15.03.2023 को आवेदन जमा किया था। और दूसरी छात्र उमा साहू पिता रोहित साहू जो कि 07.11.2022 को 10वी 12वी और डीएलएड का मार्कशीट सुधार हेतु आवेदन जमा किए थे। जो आज दिनांक तक दोनो छात्रों का मार्कशीट सुधार नहीं हुआ है जिससे दोनो छात्र को आगे कि पढ़ाई में परेशानी हो रही है।इन दोनों के द्वारा कई बार रायपुर शिक्षा मंडल गया परन्तु काम नही हो पाया। दोनों बच्चों का कहना है यदि 10 दीवस के भीतर उन्हें मार्कशीट सुधार कर नहीं मिलेगा तो उनके द्वारा शिक्षा मंडल के सामने धरना प्रदर्शन पर बैठने कि बात कि गई हैं।