ambikapur

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के एक सक्रिय कार्यकर्ता रवि नायक को भारतीय जनता पार्टी ने बिना भाजपा प्रवेश के अपने अनुसूचित जाति मोर्चा में शामिल कर लिया है।

सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के एक सक्रिय कार्यकर्ता रवि नायक को भारतीय जनता पार्टी ने बिना भाजपा प्रवेश के अपने अनुसूचित जाति मोर्चा में शामिल कर लिया है। रवि नायक वर्तमान में ग्राम करजी से कांग्रेस समर्थित उपसरपंच है। पूर्व में वो ग्राम करजी के युवा मितान क्लब के कोषाध्यक्ष रहा था। रवि नायक लुंड्रा विधानसभा के करजी बूथ क्रमांक 169 में बूथ लेवल कार्यकर्ता उपस्थित है। मजे की बात यह है कि रवि नायक ने भारतीय जनता पार्टी को लिखित रूप से अपना आपत्ति दर्ज करा दिया है लेकिन भाजपा ने अपनी भूल सुधार की सूचना जारी नहीं किया। रविशंकर नायक जो कि ग्राम करजी के निवासी हैं को अचानक एक दिन अचानक सोसल मीडिया से सूचना मिला कि वो अब भाजपा के दरिमा मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा में मंत्री बन गया है। इस जानकारी पर वो अवाक रह गया । इस विषय में उसने लिखित रूप से अपनी आपत्ति भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र रवि के साथ दरिमा मंडल अध्यक्ष को भी दी। इस आपत्ति के उपरांत भाजपा ने सोसल मीडिया से सूची तो हटा दी लेकिन इस गड़बड़ी को दूर करने की कोई सूचना सार्वजनिक नहीं किया। पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़े रविशंकर नायक इस बात से परेशान हो लगातार अपने स्तर पर भाजपा के भूल सुधार के लिए भाजपा के सभी छोटे बड़े नेताओं यहाँ तक कि भाजपा जिलाध्यक्ष से भी उसने इस गड़बड़ी की दरख्वास्त की लेकिन सुनवाई नहीं होने पर उसने आज कांग्रेस मीडिया सेल प्रभारी अनूप मेहता के साथ राजीव भवन में एक प्रेसवार्ता कर इस पूरे वाकये को मीडिया के साथ शेयर किया। इस पूरी घटना से मीडिया को अवगत कराते हुए कहा कि क्या इसी प्रकार से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन रही है? उन्होंने कहा कि यह घटना बतलाता है कि सरगुजा में जमीन पर भाजपा के पास कार्यकर्ता ही मौजूद नहीं हैं और वो दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं का नाम संगठन की सूचियों में छलपूर्वक शामिल कर संगठन तैयार कर रही है। रविशंकर नायक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सूचि में उसका नाम शामिल किये जाने के विरोध में उसने सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष से मई महीने में मुलाकात कर इसकी जानकारी दी थी। वो इस विषय में एक शपथपत्र भी उन्हें देना चाह रहा था जो उन्होंने लेने से इंकार किया। किंतु उन्होंने इस गलती को सुधारने का आश्वासन दिया था जो अबतक सुधारा गया अथवा नहीं उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं कि गई है।संचार विभागजिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles