ambikapur

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की। बैठक में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा एवं संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर में आज पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंबिकापुर: सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इन बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने की। बैठक में सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा एवं संभाग के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वह

राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में संभाग की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। संभाग के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का आकलन DGP ने किया। बैठक को लेकर DGP अरुण देव गौतम ने कहा कि बैठक में अपराध के पर्वेक्षण और थाना स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई है। DGP ने कहा कि सरगुजा संभाग रुरल डिवीजन है विस्तृत गांव का क्षेत्र होने की वजह से कई बार पुलिस दूर दूर तक नही पहुंच पाती है। ऐसे पुरानी पुलिस की व्यवहारिक तरकीब को अपनाने के लिए चर्चा की गई है। वही डीजीपी ने DSP स्तर के अधिकारियों को थाना व अपने क्षेत्र की बारीक जानकारियों को सुधार करने के लिए निशा निर्देश जारी किया है। वही पुलिस अधीक्षकों को कम्युनिटी पुलिसिंग पर ध्यान देने और रेंग आईजी को SDOP के कार्यों की लगातार समीक्षा करने के निर्देश DGP अरुण गौतम ने दिया है।01बाइट:- अरुण देव गौतम, DGP, छत्तीसगढ़

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.