Jaijaipur

धीवर समाज जैजैपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

धीवर समाज जैजैपुर ने स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जैजैपुर धीवर समाज द्वारा 15 अगस्त को धीवर समाज सामाजिक भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दिए। भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय हिन्द के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं, माता- बहनों को मुरली धीवर महासभा कार्यकारिणी सदस्य, भुनेश्वर धीवर रेंज अध्यक्ष, चंदन धीवर अध्यक्ष धीवर समाज जैजैपुर ने ध्वजारोहण के पश्चात अपना उद्बोधन दिया।
मंच संचालन शत्रुहन धीवर केन्द्र सचिव ने किया तथा आभार व्यक्त गोविंद धीवर संरक्षक धीवर समाज जैजैपुर ने किया। जहां स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। तत्पश्चात 8 वीं, 10 वीं, 12 वीं के उत्तीर्ण धीवर समाज के छात्र-छात्राओं को धीवर समाज के पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में मुख्य रूप से दशरथ धीवर सचिव, नकुल धीवर सह सचिव, कलेश धीवर केन्द्र उपाध्यक्ष, अजय धीवर परिहा प्रमुख, मनमोहन धीवर चपरासी, निखाद राज धीवर पूर्व अध्यक्ष, राधे धीवर, सनत धीवर, धरम लाल धीवर, हेमलाल धीवर, फिरत धीवर, सोनू धीवर, देवेन्द्र धीवर, ऋषि धीवर, अर्जुन धीवर, लखी राज धीवर, श्रीमती पुष्पा देवी धीवर, श्रीमती लक्ष्मीन धीवर, श्रीमती रंजीता धीवर सहित सैकड़ों की संख्या में धीवर समाज के लोग उपस्थित थे।

🙏🙏भवदीय धीवर समाज जैजैपुर

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles