Jaijaipur

जिला सक्ति जैजैपुर तहसील जी. एस.सी. मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूलआठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मोहम्मद अनस ने 98.25% अंकों के साथ विद्यालय में किया टॉप

आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मोहम्मद अनस ने 98.25% अंकों के साथ विद्यालय में किया टॉप जिला सक्ती आठवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मोहम्मद अनस ने 98.25% अंकों के साथ किया विद्यालय में टॉपजी.एस.सी. मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल, जांजगीर-चांपा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के छात्र मोहम्मद अनस (पुत्र मोहम्मद जब्बार) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.25% अंक (589.5/600) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।मोहम्मद अनस की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है। विद्यालय के संचालक गुलाब सिंह चंद्रा, प्राचार्य (इंग्लिश मीडियम) श्रीमती निशा चंद्रा, प्राचार्य (हिंदी मीडियम) विजय कुमार यादव, अमन सर एवं समस्त शिक्षकगण ने अनस की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।अनस की इस सफलता में उनके माता-पिता का विशेष योगदान रहा है। उनके पिता मोहम्मद जब्बार एवं माता श्रीमती असफिया खान की मेहनत और मार्गदर्शन रंग लाया है, जिससे परिवार में भी खुशी का माहौल है।अपनी इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए मोहम्मद अनस ने कहा कि यह सफलता उनके विद्यालय, शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प व्यक्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।“आपकी सफलता ही हमारा गर्व है” – इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles