Jaijaipur

जिला सक्ति थाना जैजैपुर से 19 वर्षीय छात्रा नीलम साहू लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील

जैजैपुर से 19 वर्षीय छात्रा नीलम साहू लापता, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील6 फरवरी से लापता, कोचिंग सेंटर से निकलने के बाद नहीं लौटी घरसक्ती/जैजैपुर। ग्राम काशीगढ़, तहसील जैजैपुर (जिला सक्ती, छत्तीसगढ़) निवासी नीलम साहू (रिया साहू) बीते 6 फरवरी 2026 से लापता है। परिजनों के अनुसार नीलम हंसल अकैडमी, जैजैपुर कोचिंग सेंटर गई थी, जहां

से बाहर निकलने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।परिजनों की चिंता बढ़ी, आमजन से सहयोग की अपीलनीलम साहू, पिता दिलीप कुमार साहू, जन्मतिथि 1 अगस्त 2006, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, रंग गोरा बताया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची को हल्की माइग्रेन की समस्या भी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।घटना के बाद से परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी नीलम के संबंध में कोई

जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।संपर्क नंबर:📞 9907145878📞 8839490940📞 7828081697परिवार ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति के वे जीवन भर आभारी रहेंगे और उचित सम्मानजनक सहयोग राशि भी प्रदान की जाएगी।पुलिस से भी सहयोग की अपेक्षापरिजनों ने प्रशासन और पुलिस से भी मामले में गंभीरता से जांच कर शीघ्र बच्ची को सकुशल ढूंढने की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles