जिला सक्ती अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

सक्ती पनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
संपादक खिलावन प्रसाद
| सक्ती छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में राजस्व पटवारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 03 अगस्त 2026 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन

किया गया। संघ ने बैनर-पोस्टर और नारों के माध्यम से शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी मुख्य मांगें रखीं।धरना प्रदर्शन की प्रमुख मांगें: पदोन्नति नियमों में संशोधन व सीधी भर्ती पर रोक: राजस्व निरीक्षक (RI) भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए कुल स्वीकृत पदों पर 50% पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर और 50% विभागीय परीक्षा के माध्यम से पटवारियों को दी जाए। राजस्व निरीक्षक की सीधी भर्ती को पूर्णतः बंद किया जाए। वेतन विसंगति एवं वेतनमान निर्धारण: पटवारियों के वेतन निर्धारण की जांच करवाकर व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए और पूरे प्रदेश में वेतन निर्धारण में एकरूपता लाई जाए। समयमान वेतनमान निर्धारण हेतु शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सत्यापन के समय लेखा एवं कोष कार्यालयों में अनावश्यक विलंब न हो।