jila sakti

जिला सक्ती जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी सहित डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम ने उप जेल सक्ती का किया निरीक्षण

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी सहित डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम ने उप जेल सक्ती का किया निरीक्षण

सक्ती, 24 सितम्बर 2026// माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम द्वारा आज उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में

द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल सिंह ठाकुर व डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम द्वारा उप जेल सक्ती का किया निरीक्षण किया गया।

बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा जारी आदेश के पालन उपजेल में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष तथा बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

इसके साथ ही बंदियों के प्रकरणों में आने वाली समस्याओं तथा जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती सुश्री सुभद्रा गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती कुमारी अंकित देवदास, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टाण्डे, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री एस.एस. टाण्डे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री शोभेंद नायक, जिला रोजगार अधिकारी श्री एम.आर. जायसवाल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री मेवालाल झारिया, उपसंचालक कृषि विभाग श्री तरुण कुमार प्रधान, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती संजना बंजारे, सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती श्री विजय पटेल, अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े तथा श्री मनीष साहू, श्री प्रहलाद बंजारे एवं श्री जयराम गढ़ेवाल आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles