स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर सक्ती में हर्ष।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर सक्ती में हर्ष सक्ती, छत्तीसगढ़ | 24 सितम्बर 2026 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए
पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री
श्रीमती स्मृति ईरानी जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री सिद्धार्थ शम्भू जी को प्रदेश सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ सक्ती जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता भाजपा एवं अध्यक्ष, जिला पंचायत सक्ती प्रतिनिधि श्री कीर्तन चन्द्रा जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सक्ती श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा जी ने संयुक्त रूप से हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों वरिष्ठ नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।श्री कीर्तन चन्द्रा ने कहा कि श्रीमती स्मृति ईरानी जी के अनुभवी नेतृत्व और श्री सिद्धार्थ शम्भू जी की संगठन क्षमता से छत्तीसगढ़ में भाजपा और अधिक मजबूत होगी तथा आगामी समय में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।