jila sakti

जिला स्तरीय वन महोत्सव का हुआ आयोजन, पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का दिया गया संदेश

जिला स्तरीय वन महोत्सव का हुआ आयोजन, पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का दिया गया संदेश सक्ती, 20 जुलाई 2026 // वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन परिसर, ग्राम नन्दौर खुर्द में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभापति-वन स्थायी समिति सुश्री सुशीला सिन्हा, नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री संजय रामचंद्र, एल्डरमेन नगर पालिका परिषद सक्ती श्री सुमित शर्मावनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं


श्री एडिशन एस पी पंकज कुमार पटेल,

(सक्ती) श्री हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री चितरंजय पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियो, अधिकारी कर्मचारीगण, छात्र छात्राओं एवं आमनगरिकों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर गुलमोहर, पीपल, नीम, जामुन, मुनगा, करंज, आम सहित अन्य मिश्रित प्रजातियों के कुल 350 पौधों काश्री
एडिशन एस पी पंकज कुमार पटेल,

रोपण किया गया। उपस्थित सभी ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभापति-वन स्थायी समिति सुश्री सुशीला सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने उपस्थित सभी नागरिकों से “एक पेड़ शहीदों के नाम एवं एक पेड़ अपने पूर्वजों के नाम” लगाने का भावपूर्ण आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के वीर शहीदों और अपने पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक नागरिक पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का लक्ष्य सहजता से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनमण्डलाधिकारी, जांजगीर-चांपा श्री हिमांशु डोंगरे ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का दायित्व भी प्रत्येक नागरिक को निभाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान करते हुए कहा कि यही प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर वन विभाग द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से हरित आवरण में वृद्धि करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए अधिकाधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत भी पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पौधरोपण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles