Jaijaipur

जिला सक्ती सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैजैपुर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन।

सेवा संकल्प अभियान: 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैजैपुर में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

स्वास्थ्य जांच, स्मार्ट कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग एवं रक्तदान शिविर के माध्यम से नागरिकों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं सक्ती, 24 सितम्बर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड जैजैपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई। इसके साथ ही स्मार्ट कार्ड से संबंधित सेवाएं, टीबी स्क्रीनिंग तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर रक्तदान करने वाले आमजन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा ने शिविर का अवलोकन कर आम नागरिकों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए लोगों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

ऐसे स्वास्थ्य शिविर आम नागरिकों के लिए उपयोगी हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। शिविर में श्री टिकेश्वर गबेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles