जिला सक्ति जनपद पंचायत जैजैपुर के सीईओ के द्वारा जांच टीम गठित कर दिया गया है।ग्राम पंचायत डोटमा में नाली निर्माण अनियमितता की शिकायत पर

जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत डोटमा में नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत मे जांच टीम गठित जैजैपुर // जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत डोटमा में नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत जैजैपुर के विधायक प्रतिनिधि राजेश लहरें ने जिला पंचायत सीईओ शक्ति एवं जनपद पंचायत सीईओ जैजैपुर से किया था। लहरें ने अपने शिकायत में सरपंच सचिव एवं तकनीकी सहायक के द्वारा मिलकर नाली निर्माण में व्यापक

अनियमितता कि शिकायत किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में आंगनबाड़ी से सामुदायिक शौचालय की ओर बने नाली को 300 मीटर की जगह केवल 230 मीटर के निर्माण कार्य करने कि शिकायत किया था। जिसमें तकनीकी सहायक के द्वारा 6 इंच छड़ का मूल्यांकन कि बात कही गई है। जिसे शिकायतकर्ता लहरे डोटमा में हुए नाली निर्माण में उच्च स्तरीय जांच की मांग भौतिक सत्यापन करते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया था। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत के आधार पर सीईओ जैजैपुर को स्थल जांच कर भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। जिस पर जनपद पंचायत जैजैपुर के सीईओ द्वारा जांच टीम गठित कर दिया गया है।