jila sakti

जिला सक्ति सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन सुशासन तिहार में ग्रामीणजन की समस्याओं का हो त्वरित समाधान, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े*स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित हुए ग्रामीणजन*       सक्ती 15 मई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड की ग्राम पंचायत रगजा में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर रगजा शिविर में 19 ग्राम पंचायत रगजा, जाजंग, गढगोढी, मरकामगोढी, अमलडीहा, मसनियाकला, तेन्दुटोहा, पतेरापालीखुर्द, जोंगरा, जुडगा, आमापाली, बैलाचुंवा, बोरदा, डोडकी, नावापाराखुर्द, कांदानारा, सकरेलीकला, नंदेली एवं हरदा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 538 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे त्वरित समाधान योग्य आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया तथा ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया। इस शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सेवाओं एवं आमजन को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में अपना बीपी (ब्लड प्रेशर) भी चेक कराया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।         शिविर में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना और मौके पर ही समाधान उपलब्ध कराना है। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं एवं आम नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे और सभी को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ मिले। सांसद ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।       शिविर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं का निराकरण जिले में तथा राज्य स्तरीय प्रकरणों का समाधान राज्य स्तर पर कराया जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली एवं पानी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को शिविरों में प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाए जाने के निर्देश दिए।                   शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि शासन की इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को नजदीक से सुनकर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपनी समस्याओं को शिविर में अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि संबंधित विभागों द्वारा उनका समुचित समाधान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए लोगों को समय पर राहत प्रदान करें। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने कहा कि सुशासन तिहार शासन की एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को शिविरों के माध्यम से सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और जवाबदेही को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।         शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश व सहायक उपकरण का वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपी गई। साथ ही मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, बिहान की महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु डेमो चेक का वितरण किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस शिविर में जिला पंचायत सक्ती सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, जिला पंचायत सक्ती सदस्य श्री आयुष शर्मा, जिला पंचायत सभापति श्री धर्मेन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सदस्य श्री बंशीधर खांडे, सभापति श्री सत्यप्रकाश महंत, सभापति श्री टंकेश्वर, समस्त जनपद सदस्य जनपद पंचायत सक्ती एवं एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार श्री लक्ष्मीकांत कोरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, क्लस्टर के सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles