jila sakti

जिला सक्ति जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

जिले में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा से हुआ सुशासन तिहार का आगाज समाधान शिविर में जनसमस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण सक्ती, 04 मई 2026// आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शाासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्याे में तेजी ला
और जनता, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ सीधा
संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती जिले में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत आज जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मालखरौदा में समाधान शिविर का विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जलित कर शुभारंभ किया गया। इस शिविर में जनपद पंचायत मालखरौदा क्लस्टर के 21 ग्रामों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए। संबंधित अधिकारियों ने कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों पर परीक्षण के बाद शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। वहीं शिविर में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभागवार प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मछली पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। समाधान शिविर मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्रासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकल वितरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक सामग्रियों का भी वितरण किया।उक्त शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्मल सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री कविशरण वर्मा, श्री टिकेश्वर गबेल, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेन्द्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री तेजेश्वर यादव, मालखरौदा तहसीलदार श्री रविशंकर राठौर सहित मालखरौदा कलस्टर क्षेत्र के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारीगण, स्व सहायता समूहों के सक्रिय महिलाएं एवं विभिन्न ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles