jila sakti

जिला पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन IAS एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी डीईओ ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का किया बैठक

जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने एवं लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश सक्ती, 20 अगस्त 2026// कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन मे जिला पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी जिला स्तरीय और विकास खंड स्तरीय अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपार आईडी, एमबीयू अपडेशन, जाति प्रमाण पत्र एवं इंस्पायर अवार्ड की प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ ने इन कार्यों को शिविर आयोजित कर निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में प्रतिदिन अंशकालीन सफाईकर्मी के माध्यम से विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को अत्यधिक आवश्यकता वाले विद्यालयों को चिन्हित कर अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण के लिए मांग पत्र एवं प्राक्कलन शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने आगामी माह में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यार्थियों से सीधे संवाद के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में बीईओ सक्ती श्री दिलीप कुमार पटेल, बीईओ मालखरौदा श्री एम.एल. प्रधान, बीईओ डभरा श्रीमती लक्ष्मी चौहान, बीईओ जैजैपुर श्री रामकुमार साहू, एबीईओ श्रीमती नीलिमा बड़गे, श्री चंद्रिका आर्मो, श्री मनीष शर्मा, सेजेस नोडल श्री अरुण कुमार जायसवाल, जिला नोडल स्थानीय परीक्षा श्री सुरेश कुमार जायसवाल तथा श्री आशुतोष शर्मा सहित शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles