जिला सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के आदेश के परिपालन में जैजैपुर तहसीलदार श्री विदयाभूषण साव खाद्य एवं औषधि प्रशासन की “सही दवा शुद्ध आहार, विशेष सघन जांच अभियान

दिनांक 29/04/2026क्र. खाद्य/2026/39प्रति,जन संपर्क अधिकारीजिला सक्ती (छ. ग.)विषय – खाद ्य एवं औषध ि प्रशासन की “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ ़ का आधार” की थीम पर 15 दिवसीय दिनांक 27/04/2026 से 11/05/2026 तक विशेष सघन जांच अभियान की जानकारी लोकल समाचार पत्रों में प्रकाशित करने बाबत ।छ ग शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला सक्ती श्री अमृत विकास तोपनो के आदेश के परिपालन में “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ ़ का आधार” की थीम पर 15 दिवसीय दिनांक 27/04/2026 से 11/05/2026 तक खाद ्य एवं औषध ि प्रशासन, राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन एवं श्री बीरेंद्र लकड़ा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला सक्ती के नेतृत्व में विशेष सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सक्ती के जैजैपुर ब्लॉक में तहसीलदार, पुलिस प्रशासन एवं खाद ्य एवं औषध ि प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा खाद ्य प्रतिष्ठानो ं मे ं दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों, गुपचुप चाट ठेला, गन्ना रस दुकान, आइसक्रीम फलूदा, स्वीट्स आद ि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खुले में रखे बीकानेर स्वीट्स से 4 किलो बूंदी लड्डू को अस्वच्छ परिस्थिति में रखे पाए जान े पर नष्ट कराया गया एवं अखबारी पेपर का उपयोग खाद ्य पदार्थों को लपेटन े मे ं नहीं करने का निर्देश दिया गया। चाट गुपचुप ठेलों में रंग का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया। मोहन डेयरी नटराज स्वीट्स में एक्सपायरी खाद ्य पदार्थ पाए जान े पर तत्काल मौके पर नष्ट कराया गया । अजमत बेकरी में बेकरी प्रोडक्ट में विनिर्माण तिथि नही ं होने से सभी खाद ्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जन जागरूकता व विशेष अभियान चलाया जा रहा ह ै यह अभियान 11 मई तक लगातार चलेगी। इस सघन जांच अभियान के दौरान जैजैपुर के तहसीलदार श्री विदयाभूषण साव खाद ्य एवं औषध ि प्रशासन से श्री अहसान तिग्गा अभिहित अधिकारी, खाद ्य सुरक्षा अधिकारी श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं श्री निखिलेश साह ू तथा पुलिस विभाग से श्री किशोर सीदार मौजूद थे।अभिहित अधिकारी खादय एवं औषध ि प्रशासन
