(छत्तीसगढ़) जिला सक्ति कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास टोपनो के निर्देशन में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) विद्याभूषण साव के कुशल नेतृत्व में तहसील जैजैपुर के 65 HLB के कुल 71 प्रगणकों एवं 13 सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जैजैपुर (छत्तीसगढ़):कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास टोपनो के निर्देशन तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा के मार्गदर्शन में आगामी जनगणना 2027 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी (ग्रामीण) विद्याभूषण साव के कुशल नेतृत्व में तहसील के 65 HLB के कुल 71 प्रगणकों एवं 13 सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद विद्यालय जैजैपुर में संपन्न हुआ।डिजिटल माध्यम से होगी जनगणनाप्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स सहायक प्रोफेसर डॉ. सचिन एवं व्याख्याता हरनारायण चंद्रा ने प्रशिक्षार्थियों को मकान सूचीकरण की बारीकियों से अवगत कराया। इस बार की जनगणना ऐतिहासिक होगी क्योंकि यह पूरी तरह ऑनलाइन (डिजिटल) माध्यम से की जाएगी। प्रगणकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से 33 बिंदुओं पर आधारित प्रश्नावली भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रगणक 1 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर सर्वे का कार्य पूर्ण करेंगे।स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधानागरिकों की सुविधा हेतु 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का अवसर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया निम्न है:लॉगिन: वेबसाइट se.census.gov.in पर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।जियो-टैग: अपने घर की सटीक लोकेशन चिह्नित करें।विवरण: मकान एवं सुविधाओं की जानकारी भरकर सबमिट करें।SE ID: प्राप्त SE ID को सुरक्षित रखें और प्रगणक के आने पर उन्हें साझा करें।सहयोग की अपीलतहसीलदार विद्याभूषण साव ने बताया कि यह डेटा देश के भावी विकास और योजनाओं के निर्माण के लिए आधार बनेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 16 से 30 अप्रैल के बीच स्व-गणना कर ID जनरेट करें और सर्वे के दौरान प्रगणकों को सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।