jila sakti

मालखरौदा बीआरसी कार्यालय में 31 शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक, नवनियुक्त बीआरसी का किया गया भव्य स्वागत ।

मालखरौदा बीआरसी कार्यालय में 31 शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक, नवनियुक्त बीआरसी का किया गया भव्य स्वागत

मालखरौदा, सक्ती | 23 सितम्बर 2026 आज दिनांक 23.09.2026 को बीआरसी कार्यालय मालखरौदा में विकास खण्ड मालखरौदा अंतर्गत संचालित 31 शैक्षिक संकुल समन्वयकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।


बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ के पदाधिकारियों द्वारा समग्र शिक्षा मालखरौदा के नवनियुक्त बीआरसी श्री लकेश्वर प्रसाद श्याम जी का गर्मजोशी के साथ शाल, श्रीफल और बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

इस स्वागत समारोह के अवसर पर
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा
श्री एम.एल. प्रधान जी ,
सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी
सुश्री चंद्रिका आर्मो जी
छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ की जिला अध्यक्ष
श्रीमती शशिकला उरांव जी
विकास खण्ड अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर तिवारी जी
विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही शैक्षिक समन्वयक
श्री प्रमोद सिंह राज, प्रेमलाल धीरहे, आकाश तिवारी, छतराम जायसवाल, तरुण पटेल, जयकिशन उरांव, मयाराम सतरंज, रविन्द्र कुमार पटेल, पीतांबर गबेल, विजय पटेल, मनोज कुमार जोशी, राजकुमार साहू, लीलाम्बर चंद्रा, सुरेन्द्र नाथ मिरी, दशरथ पटेल, चंद्रकांत स्वादू व अन्य साथी उपस्थित रहे।

सभी समन्वयकों ने नवनियुक्त बीआरसी श्री श्याम जी को मिठाई खिलाकर नए जोश और जुनून के साथ काम करने का आश्वासन दिया।विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रधान जी द्वारा सभी को एकजुट और सामंजस्य के साथ काम करते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

तत्पश्चात सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर्मो मैडम द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने की सीख प्रदान की गई।अंत में छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ के ब्लॉक सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles