Jaijaipur

जिला सक्ति तहसील जैजैपुर कांप्लेक्स निर्माण पर तहसीलदार का स्थगन आदेश जैजैपुर में निर्माणाधीन व्यवसाईक दुकान भवन को लेकर तहसीलदार ने निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी कर दिया

कांप्लेक्स निर्माण पर तहसीलदार का स्थगन आदेशजैजैपुर में निर्माणाधीन व्यवसाईक दुकान भवन को लेकर तहसीलदार ने निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जैजैपुर के न्यायालय परिसर के पास सामुदायिक भवन है जिसमें कुछ लोगों के द्वारा शासकीय भूमि खसरा नंबर 5160/1 रकबा 2.495 में बिना अनुमति के 7 दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिषेक स्वर्णकार ने कलेक्टर जिला शक्ति को लिखित शिकायत किया है। अभिषेक स्वर्णकार ने अपने शिकायत में कार्यवाही नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दिया गया। जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जैजैपुर तहसीलदार के द्वारा निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से स्थगन आदेश जारी किया गया है। स्थगन आदेश के बाद कार्य को बंद कर दिया गया है। समाज के नाम पर अपने निजी स्वार्थ के लिए जैजैपुर नगर कि बेस किमती जमीन पर कब्जा करने कि नियत से अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है इस दुकान के निर्माण से नगर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। जिस पर प्रशासन का कहना है कि सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक जारी रहेगी। कांप्लेक्स निर्माण पर शिकायत उच्च अधिकारियों से किया गया था जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थगन आदेश दिया गया तहसीलदार जैजैपुर। यदि चन्द्रा समाज इस शासकीय भूमि पर अपना समाज का भवन बनाना चाहती है तो मुझे कोई आपत्ति नही क्योकि यदि समाज का भवन बनेगा तो उसका लाभ वृहद स्तर पर समाज को मिलेगा परन्तु अपने निजी स्वार्थ के लिए सात लोग समाज के नाम का दुरुपयोग करके उसमें अपने निजी लाभ चाह रहे इस पर मेरी आपत्ति है।

अविषेक स्वर्णकार

शिकायत कर्ता

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles