Jaijaipur

आत्मानंद स्कूल जैजैपुर के 12वीं के छात्रआदित्य प्रभु दुबे ने देश का नाम रोशन किया नेपाल में आयोजित11वी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य प्रभु दुबे ने जीता गोल्ड मेडल

आत्मानंद स्कूल जैजैपुर के 12वीं के छात्रआदित्य प्रभु दुबे ने देश का नाम रोशन किया नेपाल में आयोजित11वी बैडमिंटन प्रतियोगिता में आदित्य प्रभु दुबे ने जीता गोल्ड मेडल जैजैपुर नेपाल में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सक्ति जिला के जैजैपुर आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्र आदित्य प्रभु दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता हाल ही में नेपाल में संपन्न हुआ है इसमें भारत सहित कई देशों के खिलाड़ीयों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आदित्य ने अपने खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।आदित्य की इस उपलब्धि में आत्मानंद स्कूल जैजैपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का लहर है स्कूल प्रबंधक शिक्षकों और परिजनों ने आदित्य को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया उन्होंने कहा कि आगे भी कड़ी मेहनत कर देश के लिए और पदक जीतना उनका लक्ष्य है। क्षेत्रवासियों ने आदित्य की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य जैसे खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस उपलक्ष में शाला के छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles