Chhattisgarh

कोरिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं कलेक्टर,और एस पी ने किया जिला जेल बैकुंठपुर का त्रैमासिक निरीक्षण

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में सोमवार, 29 जून 2026 को जिला जेल बैकुंठपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, तथा डिस्टि्रक्ट विजिटर्स बोर्ड के अन्य सदस्यों ने जेल परिसर का विस्तृत अवलोकन कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।निरीक्षण दल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश पाठक, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी यादव, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुशरे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर्णा दिनेश मिश्रा तथा विजिटर्स बोर्ड के सदस्य शामिल रहे, इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोक निर्माण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी निरीक्षण में उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई, साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि सभी बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनके साथ किसी भी प्रकार का जातिगत या अन्य प्रकार का भेदभाव न हो, निरीक्षण टीम ने जेल में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया, अधिकारियों ने भोजन की व्यवस्था, स्वच्छता और पोषण संबंधी मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, इसके साथ ही जेल परिसर में संचालित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श सेवाओं की जानकारी ली।अधिकारियों ने यह भी देखा कि पात्र बंदियों को विधिक सहायता का लाभ समय पर मिल रहा है या नहीं,जेल अधीक्षक ने निरीक्षण दल को जेल की व्यवस्थाओं, बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला जेल प्रशासन,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के प्रतिनिधि तथा पैरालीगल वालंटियर भी उपस्थित रहे और उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी,प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा वर्ष 2024 में पारित निर्देशों के अनुपालन में गठित डिस्टि्रक्ट विजिटर्स बोर्ड प्रत्येक तिमाही में जिला जेल का निरीक्षण करता है,इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जेल में निरुद्ध सभी बंदियों को संविधान और कानून के अनुरूप सम्मानजनक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं, समय पर विधिक सहायता और समान व्यवहार प्राप्त हो तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव की स्थिति उत्पन्न न हो, निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा,स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।जिससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक संवेदनशील और प्रभावी बन सके।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles