Chhattisgarh

दिनांक 27/05/2026 को सरगुजा में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक के साथ हुई मारपीट की घटना से आहत छत्तीसगढ़ के समस्त तहसीलदारों ने सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय हेतु सौंपा ज्ञापन

राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय हेतु ज्ञापन“हम प्रशासन की रीढ़ हैं, हमें तोड़ोगे तो व्यवस्था टूटेगी”हमारी मांगेंहमें सुरक्षा दोहमें सम्मान दोहमें न्याय दोराजस्व अधिकारियों पर हमले बंद करोहमारा कर्तव्य सम्मानित करोहमारी सुरक्षा सुनिश्चित करोविषयउप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में

पदस्थ नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री तुषार मानिक के साथ घटित मारपीट, अभद्रता एवं शासकीय कार्य में बाधा की घटना के संबंध में कठोर कार्यवाही, संबंधित विधायक के इस्तीफे तथा राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने बाबत ज्ञापन।घटना का विवरणदिनांक: 27.05.2026स्थान: उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा (छत्तीसगढ़)एक बुजुर्ग महिला को शोधन क्षमता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर हेतु न्यायालय लाया गया था। दस्तावेज अपूर्ण पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।उसी दिन शाम को एक अन्य महिला द्वारा तत्काल हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया गया तथा पूर्व तहसीलदारों द्वारा तत्काल हस्ताक्षर किए जाने का हवाला देकर बहस एवं दबाव की स्थिति निर्मित की गई।नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक पिछले 2-3 दिनों से अस्वस्थ होने के बावजूद दिनांक 27.05.2026 को प्रातः 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्य करते रहे। उन्होंने बिना भोजन किए लगातार कार्य किया तथा दस्तावेज पूर्ण एवं सही पाए जाने पर ही हस्ताक्षर करने की बात कही।कार्यालयीन कार्य पूर्ण कर सीतापुर स्थित निवास लौटने के दौरान विधायक सीतापुर के पीए द्वारा पुनः राजापुर बुलाया गया। वहां विधायक श्री रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों द्वारा बिना तथ्य जाने गाली-गलौज, अभद्रता एवं मारपीट की गई। संभावित धारदार वस्तु से हमला करने का प्रयास किया गया तथा स्वयं विधायक द्वारा उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया।स्थिति गंभीर होने पर एसडीएम (राजस्व) द्वारा बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात पुलिस वाहन एवं एसडीएम के वाहन से उन्हें वहां से सुरक्षित रवाना किया गया।घटना के उपरांत नायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक को अंबिकापुर ले जाया गया, जहां समस्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की उपस्थिति में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई तथा चिकित्सीय परीक्षण (MLC) कराया गया।यह घटना क्यों गंभीर है?यह राजस्व न्यायालय, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र की गरिमा पर सीधा हमला है।यह कानून, न्याय एवं संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।कर्तव्य निर्वहन कर रहे अधिकारियों को धमकाना, गाली देना एवं मारपीट करना पूर्णतः अस्वीकार्य है।झूठे आरोप लगाकर अधिकारियों के विरुद्ध दबावपूर्ण प्रकरण दर्ज कराना न्याय व्यवस्था के विपरीत है।न्यायालयीन एवं राजस्व कार्यों में बाहरी हस्तक्षेप प्रशासनिक स्वतंत्रता को प्रभावित करता है।वर्तमान स्थितिनायब तहसीलदार श्री तुषार मानिक को उप तहसील राजापुर में पदस्थ हुए लगभग एक माह ही हुआ है। बिना समुचित परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन के किसी प्रमाण पत्र पर तत्काल हस्ताक्षर करना विधिसम्मत नहीं था। इसके बावजूद उनके विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। यह स्थिति न्यायालयीन एवं राजस्व व्यवस्था की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।हमारी प्रमुख मांगेंघटना में सम्मिलित समस्त व्यक्तियों के विरुद्ध निष्पक्ष, कठोर एवं त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।कर्तव्य निर्वहन कर रहे नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट एवं अभद्रता जैसे गंभीर कृत्य की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संबंधित विधायक से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।राजस्व अधिकारियों एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सुरक्षा हेतु शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।तहसील न्यायालयों एवं राजस्व कार्यों के दौरान आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।न्यायालयीन एवं राजस्व कार्यों में जनप्रतिनिधियों एवं बाहरी हस्तक्षेप पर प्रभावी रोक लगाई जाए।नवीन तहसीलों एवं उप तहसीलों में पर्याप्त स्टाफ, तकनीकी संसाधन एवं शासकीय वाहन उपलब्ध कराए जाएं।राजस्व अधिकारियों एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध झूठे एवं दबावपूर्ण प्रकरण दर्ज कराने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।चेतावनीयदि शीघ्र, निष्पक्ष एवं कठोर कार्यवाही नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।“न्याय चाहिए — सम्मान चाहिए”“हम नहीं झुकेंगे — हम लड़ेंगे”भवदीय
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघराज्य कार्यकारिणी, छत्तीसगढ़प्रांताध्यक्षछत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघप्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितमाननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासनमाननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, रायपुरमुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासनपुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़प्रमुख सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभागमहानिरीक्षक पुलिस, सरगुजा रेंजकलेक्टर, जिला सरगुजापुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजाअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघसमस्त जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles