जिला सक्ति कलेक्टर कार्यालय जिला पंचायत सीईओ IAS श्री मान वासु जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं आज जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं आज जनदर्शन में कुल 18 आवेदन हुए प्राप्त सक्ती, 21 अप्रैल 2026// जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनदर्शन में आज तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पोता निवासी श्रीमती रूमा महेश सारथी ने महतारी वंदन योजना ई केवाईसी तथा ग्राम पोता के नल जल योजन पूर्ण रूप से अधुरा है ठेकेदार को अंतिम किस्त की राशि जारी न करने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कोटेतरा निवासी श्री भरोस कुमार चन्द्रा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास ने रुके हुए वेतन वृद्धि अप्राप्त वेतन एवं पदोन्नती वेतन मान की राशि प्रदाय करवाने के संबंध, तहसील अडभार अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी श्री चेतन दास महंत ने भूमिहीन सुची में नाम कट जाने के के बाद पुनः नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम परसापाली निवासी श्री बसंत कुमार एवं ग्राम पलाडी कला निवासी श्री रविशंकर साहू ने गैस सिलेंडर वापसी दिलाने के संबध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम काशीगढ़ निवासी श्री दादूराम, सहदेव चन्द्रा तथा समस्त ठाकुरदिया पारा ने ठाकुरदिया पारा ग्राम पंचायत काशीगढ़ जनपद पंचायत जैजैपुर के आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 2 में भवन के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।