जिला सक्ती पहली बार हटरी रोड में यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा यातायात टीम के साथ उतरें

जिला सक्ती पहली बार हटरी रोड में यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा यातायात टीम के साथ उतरें। आम नागरिको द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही है कि बुधवारी बाजार से हटरी रोड, परशुराम चैक एवं आगे रोड पर दुकानदार सामान बाहर तक निकाल लेते है तथा अपनी निजी वाहन रोड पर ही पार्क करते है तथा सामान
उतारने के लिए आमने-सामने के दुुकानदार कई बार एक साथ अपने दुकान के सामने वाहन खड़ी करा लेेते है जिसके कारण न केवल आवागमन बाधित होता है बल्कि आम लोगो का आवागमन भी प्रभावित होता हैं इसी परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 20.02.2026 के 11.00 बजे यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा ने अपनी टीम के साथ पूरे रोड पर पैदल भ्रमण किया एवं दुकानदारो को सामान रोड से हटाने की समझाईस दी गई तथा रोड पर गाड़ी खड़ी नही करने के संबंध मे एलाउंस कराया गया ताकि हटरी रोड से आने जाने वाले लोगो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पड़े। भविष्य में यदि हटरी रोड में बेतरतीब वाहन खड़ा होना पाया जाता है तो संबंधित वाहन मालिक/चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी, इसके लिए वाहन मालिक/चालक स्वयं जवाबदार रहेंगे।