JNV, District- Sakti

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चीस्दा, जिला – सक्ती (छ.ग) में आज संविधान दिवस मनाया गया

पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चीस्दा, जिला – सक्ती (छ.ग) में आज संविधान दिवस मनाया गया आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चीस्दा में संविधान दिवस बड़ी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री दिलीप कुमार ठाकुर तथा समस्त स्टाफ द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इसके उपरांत संतोष कुमार कश्यप, पी.जी.टी. भूगोल द्वारा संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व तथा भारत के संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान निष्ठा साहू, कक्षा 12वीं ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों से संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया, जिससे विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संचार हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संगीत शिक्षक श्री सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया ।साक्षी बारेठ, कक्षा 9वीं ने संविधान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को समझने व पालन करने का संदेश दिया।अंत में प्राचार्य महोदय श्री ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय संविधान को विश्व का महानतम संविधान बताते हुए सभी को इसके पालन की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम शालीनता, अनुशासन व राष्ट्रभावना के साथ संपन्न हुआ।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles

Leave a Reply