पी.एम. श्री नवोदय विद्यालय चिस्दा (जिला–सक्ती) में“आदर्श युवा ग्राम सभा” का सफल आयोजन
.

पी एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा में दिनांक 24 नवम्बर 2025 को कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा “आदर्श युवा ग्राम सभा (MYGS)” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, जनजातीय विकास मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भारत के सभी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं एकलव्य माडल आवासीय विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम चिस्दा के सरपंच श्री सेतराम साहू, ग्राम परसदा के सरपंच श्रीमती उर्वशी साहू एवं अन्य वार्ड प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही DVS पब्लिक स्कूल कोटेतरा एवं गोकुल डायमंड पब्लिक स्कूल जैजैपुर के शिक्षक व विद्यार्थी भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री दिलीप कुमार ठाकुर के स्वागत भाषण से हुई | छात्र-छात्रों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया श्री संतोष कुमार कश्यप (पीजीटी भूगोल) ने MYGS का परिचय दिया |सभा का संचालन छात्रा सरपंच कु. निरंजना यादव एवं सचिव मनीष ने किया। विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका एवं स्वसहायता समूह की भूमिका निभाते हुए विभिन्न ग्राम विकास मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सभा में वृद्धा पेंशन, खेल मैदान विकास, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, नशा मुक्ति, टीकाकरण कैंप, आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकताएँ तथा स्व-सहायता समूहों को लोन उपलब्ध कराने जैसे प्रमुख प्रस्ताव पारित हुए।कार्यक्रम के अंत में ग्राम सचिव ने निर्णयों को अंकित करते हुए ग्राम विकास योजनाएँ RDO को भेजने पर बल दिया। मंच सज्जा श्री विपिन सिंह, नोडल प्रभारी श्री विनोद जोधपुरिया, तथा कार्यक्रम समन्वयक श्री एस.के. कश्यप ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।“आदर्श युवा ग्राम सभा” ने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक समझ, ग्राम प्रशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
