Chhattisgarh

ब्रेकिंग बीजापुर पूर्व में नक्सलियों द्वारा जंगल में डंप छिपाकर रखे हथियार व गोला बारूद बरामद

ब्रेकिंग बीजापुर पूर्व में नक्सलियों द्वारा जंगल में डंप छिपाकर रखे हथियार व गोला बारूद बरामद, जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा जवानों की सर्चिंग व डिमाईनिंग के दौरान नक्सल सामग्री बरामद, माओवादी डंप से SLR, INSAS, .315 बोर बंदूक, BGL लॉन्चर, BGL सेल, चाइना हैंड ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद


बरामद हथियार व सामग्री को विधिवत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही जारी, बेदरे थाना क्षेत्र के ग्राम लंका के जंगलों का मामला._______ सितम्बर माह में सुरक्षा बलों की अलग अलग कार्यवाही में जवानों को मिली बड़ी सफलता

,20 सितंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से आदवाड़ा के जंगल से AK-47, 315 Bore, Single shot, Pistol सहित जिंदा कारतुस एवं मैग्जीन बरामद,16 सितंबर को फरसेगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ेआलवाड़ा के जंगल से 315 बोर रायफल, 49 जिंदा राउण्ड, .303 के 25 जिंदा राउण्ड एवं 12 बोर के 49 जिंदा राउण्ड, जिलेटिन 8 किग्रा, वॉकी टॉकी एवं अन्य टूल्स व उपकरण बरामद,


10 सितम्बर को थाना मिरतुर थाना क्षेत्र से इंडरीपाल के जंगल से अलग अलग स्थानों से नॉन इलेक्ट्रिकल वायर 07 बंडल, डेटोनेटर एवं ग्रेनेड बरामद ,01 सितम्बर भोपालपटनम थाना क्षेत्र से नीलमड़गु के जंगल से माओवादियों के डम्प से . 12बोर देशी कटटा, बीजीएल लांचर, बीजीएल सेल , 12 बोर जिंदा राउण्ड 10 नग एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया

.

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles