जिला कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने शुक्रवार को बैकुंठपुर विकासखंड के विभिन्न शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिला कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने शुक्रवार को बैकुंठपुर विकासखंड के विभिन्न शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया, उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का मूल्यांकन किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ब्लैकबोर्ड पर लिखकर समझाया गणितनिरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने स्वयं ब्लैकबोर्ड संभाला और विद्यार्थियों

को गणित के प्रश्न लिखकर सरल एवं रोचक तरीके से समझाया,उन्होंने बच्चों से सवाल पूछकर उनकी समझ का परीक्षण किया और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया,कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि एवं सीखने की ललक विकसित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है,इसके लिए केवल पाठ्य-पुस्तकों तक सीमित न रहकर नवाचारी एवं रोचक शिक्षण पद्धतियों का उपयोग किया जाना चाहिए।मनसुख विद्यालय में अनुपस्थित विद्यार्थियों पर जताई नाराजगीशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनसुख के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली,बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और प्राचार्य सहित शिक्षकों से जवाब मांगा,उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने के बाद भी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं होना गंभीर विषय है,पालकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए,इस लापरवाही पर उन्होंने प्राचार्य को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए
