jila sakti

सक्ती : जिला पंचायत सदस्य एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की प्रबंध मंडल सदस्य श्रीमति जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने दी हरेली तिहार की बधाई,

सक्ती : जिला पंचायत सदस्य एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की प्रबंध मंडल सदस्य श्रीमति जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने दी हरेली तिहार की बधाई,
किसानों की समृद्धि की कामना सक्ती छत्तीसगढ़ की संस्कृति, माटी और हरियाली के प्रतीक पर्व ‘हरेली तिहार’ के अवसर पर जिला पंचायत सक्ती की सभापति एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की प्रबंध मंडल सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने बधाई संदेश में श्रीमती चंद्रा ने कहा कि _”नागर, कुदाली अऊ गेंती पूजा जाही, लइका मन गेड़ी चढ़के धूम मचाही। छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली हा, तुंहर जम्मो परिवार मा खुशहाली लाही।”_ उन्होंने कहा कि हरेली तिहार हमें अपनी भूमि और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है। जिला पंचायत सक्ती एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के माध्यम से यह संकल्प है कि हमारे अन्नदाताओं को उन्नत कृषि के नए रास्ते मिलें, हमारे खेत-खार हमेशा हरे-भरे रहें और छत्तीसगढ़ की समृद्धि एवं संस्कृति नई ऊंचाई छुए।श्रीमती चंद्रा ने सभी किसान भाई-बहनों एवं सक्ती जिले के नागरिकों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व पर हम सभी मिलकर अपनी पारंपरिक कृषि एवं पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें।जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!

श्रीमती जानकी सत्यनारायण चंद्रा,
जिला पंचायत सक्ती एवं प्रबंध मंडल सदस्य इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles