सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमति जयश्री जैन से जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष श्री कवि सरण वर्मा जी ने की सौजन्य मुलाकात

सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर से जनपद पंचायत मालखरौदा अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात
सक्ती, 23 सितम्बर 2026आज दिनांक 23.09.2026 को सक्ती जिला की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन जी से जिला कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चन्द्रा जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन साहब जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष श्री कवि सरण वर्मा जी ने भी कलेक्टर महोदया से भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और जिले के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।श्री वर्मा ने नवनियुक्त कलेक्टर को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सक्ती जिले को विकास की नई ऊंचाइयां मिलेंगी।