jila sakti

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं एडिशनल एस पी पंकज कुमार पटेल के निर्देषन में थाना प्रभारी जैजैपुर उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा के द्वारा क्षेत्र के गांवों में कारो का शीषा तोड़फोड़ कर चोरी कर दहशत फैलाने के मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार

जिला सक्ती (छ.ग.)दिनॉक 23.06.2026मालखरौदा एवं जैजैपुर क्षेत्र के गांवों में कारो का शीषा तोड़फोड़ कर चोरी कर दहशत फैलाने के मामले में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार मामले की

आरोपियों की पतसाजी हेतु 20-25 कैमरों का विडीयो फुटेज खंगाला गया है। घटना स्थलों का टॉवर डम्प लेकर लगभग 4000 मोबाईल नम्बरों क़ो तस्दीक कर अलग-अलग जगहों खरसियां, रायगढ़ में छापेमारी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया है।चोरी किये गये सामान एवं नगदी रकम मे से आरोपियों के कब्जे से बरामद (01) चोरी किये गये नगद राशि मे से 4000 रुपये।(02) 05

नग जैक एवं 05 नग राड ।(03) 02 बंडल इलेक्ट्रानिक वायर।(04) 02 नग स्टेपनी टायर ।(05) 02 नग डीजल वाईब्रेटर मशीन नाम आरोपी-(01) हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू पिता संतोष सिदार उम्र 19 साल ग्राम सुखदा चौकी फगुरम्, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)।(02) गुलशन कुमार बरेठ पिता लखन बरेठ उम्र 18 वर्ष , 09 माह ग्राम सुखदा, चौकी फगुरम थाना डभराजिला सक्ती (छ.ग.)।विधि से संघर्षरत 02 बालक दर्ज कुल अपराध की संख्या 11( थाना मलखारोदा मे 06 व जयजेपुर मे 05) विवरणः प्रार्थी राकेष रात्रे पिता मंषराम रात्रे उम्र 24 साल साकिन छोटेसीपत थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) एवं मालखरोदा व जैजैपुर के अन्य 10 प्रार्थियों के द्वारा दिनांक 11.05.2026 एवं 12.05.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घटना दिनांक 10-11.05.2026 के रात्रि घरों के सामने खड़े चारपाहिया वाहनों के शीशा को पत्थर व ईटा से तोड़फोड़ कर उसमें रखे पर्स में नगदी रकम 6500 रु. 10,000 रु. इलेक्ट्रानिक वायर कीमती 7000 रु.. कार का जेक पाना कीमती 7,000 रु. 8,000 रु. एवं 9,000 रु. जुमला 47000 रु. को चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क. 178,179,181,182,183,184/2026 धारा 303(2). 324(3) बीएनएस कुल 06 अपराध पंजीबध्द किया गया इसके अलावा थाना जयजयपुर मे कुल 05 अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लिया गया। उपरोक्त घटना क़ो आरोपियों द्वारा जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ जैजैपुर तुषार बोदसारा कचंदा थाना मलखारोदा के पीहरीद छोटे सीपत कलमी जमगाहान के सडक किनारे खड़ी चारपाहिया वाहनों का शीशा तोड़के अंदर के सामान क़ो चोरी कर ले गए थे मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदयश्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा०पु०से०) के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज पटेल (रा०पु०से०) तथां अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ० भुनेष्वरी पैंकरा (रा०पु० से०) के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी मुखबीर एवं ईलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर की जा रही थी कि आरोपी गुलषन कुमार बरेठ जो कि दिल्ली भागने की फिराक में था जिसे खरसियां रेलवे स्टेशन से एवं 03 संदिग्ध को उनके घर से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किये जो उपरोक्त घटना /अपराध कारित करना स्वीकार किये जिस पर 02 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को विधिवत गिरफ्‌तार एवं सामाजिक पृष्टभूमि भर कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत थाना प्रभारी मालखरौदा थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र चंद्रा , उप निरीक्षक सी.पी. कवर साईबर सेल प्रभारी एवं साइबर सेल टीम का तथा थाना मलखारोदा व जयजयपुर स्टॉफ का विशेष योगदान रहा है।

Khilawan Prasad Dwivedi

Sakti Samachar News is one of the biggest Hindi News portal where you can read updated Hindi News on Politics, Sports, Business, World, Entertainment etc.

Related Articles